Posts

Showing posts from 2024

कैसे बने इज़हार अली से एस कुमार

Image
भागलपुर जिले में कई कलाकार हैं लेकिन उनमें अगर किसी ने अपने नाम को ब्रांड बनाया है तो वो एस कुमार है। एस कुमार का जन्म भागलपुर जिले के जब्बारचक मोहल्ले में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। एस कुमार की माता एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करती थी। बचपन से ही गाने के शौकीन एस कुमार जब बड़े हुए तो उन्हे  कई लोगों ने मंच दिया। आरंभिक मंचों पर एस कुमार ने शब्बीर कुमार,मोहम्मद अज़ीज़ इत्यादि के गीतों को गाकर अपनी पहचान बनाई। फिर कुछ दिनों तक उन्हें गोपालगंज में  रहना पड़ा। बचपन में लोग उन्हे सच्चू नाम से जानते थे।  यहां से शुरू होता है एक  ब्रांड एस कुमार का कैरियर आरंभ। गोपलगंज, जिसे कलाकारों के लिए बिहार में मिनी दुबई के नाम से भी जाना जाता है, यहां रहते हुए एस कुमार ने काफ़ी कुछ सीखा।    गोपालगंज ने भागलपुर शहर के कई और कलाकार भी थे लेकिन उनमें ख्याति एस कुमार ने हासिल किया। फिर एस कुमार वापस लौट आए अपने शहर और भागलपुर में फिर से स्ट्रगल करने लगे। विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि एक बार भागलपुर में संगीतकार रविंद्र जैन आए थे...

वसीम सिद्दीकी ने विदेशों में बिहार कृषि विश्विद्यालय का नाम रौशन किया

Image
कल का भागलपुर: सबौर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद वसीम सिद्दीकी ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठित "विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों" की सूची में लगातार चार वर्षों तक शामिल होकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित यह सम्मान, उनके शोध आउटपुट और प्रभाव के आधार पर विश्व स्तर पर अग्रणी शोधकर्ताओं को उजागर करता है। इस प्रतिष्ठित सूची में डॉ. सिद्दीकी का शामिल होना कृषि विज्ञान में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है, विशेष रूप से फलों और सब्जियों में कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने में। बिहार में ताड़ आधारित उद्योगों पर उनके अभिनव कार्य ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट भी अर्जित किए हैं। 90 से अधिक उच्च-गुणवत्ता वाले शोध लेखों और 25 पुस्तकों के प्रकाशन के साथ, डॉ. सिद्दीकी का शोध प्रभाव उनके उल्लेखनीय एच-इंडेक्स और आई10 इंडेक्स स्कोर के माध्यम से स्पष्ट है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय में अपनी भूमिका के अलावा, डॉ. सिद्दीकी यूएसए में विश्व खाद्य संरक्षण केंद्र के कार्यकारी निदेशक और बांग्लादेश स्टेट ...

द केयर ऑफ ह्यूमैनिटी की ओर से गरीबों को कंबल वितरित किया गया

Image
आज होली कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में दा केयर ऑफ ह्यूमैनिटी द्वारा कंबल वितरित किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के संयोजक शाहिद हुसैन ने शहर के उप मेयर सलाउद्दीन अहसन, शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा , हबीबपुर थाना प्रभारी श्वेता सिन्हा, जिला एथलीट एसोसियेशन के उपाध्यक्ष नसर आलम को इस कंबल वितरित समारोह में आमंत्रित किया। इन्होंने अपने वक्तव्य से समाज को सम्बोधित किया। संस्था के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को बहुत सुचारू रुप से संचालित किया और कार्यक्रम सफल बनाया उसमें अफज़ल ,अरसलान, सद्दाम,एख़लाक,،साजिद,काज़िम क़ासमी, गुड्डू और संस्था के वरिष्ठ सदस्य महमूद शाज , शहबाज़ ख़ान इत्यादि की उपस्थिति दर्ज रही।