Posts

Showing posts from September, 2021

लुटेरे लूट रहे भागलपुर को....

Image
#भागलपुर का हवाई अड्डा देवघर चला गया  भागलपुर का AIMs देवघर मे चालू हो गया  अब एक एक कर शहर की नाक समझी जाने वाली ट्रैन भी Godda जा रही है  ये कौन कर रहा है सब को पता है पर क्या मजाल की कोई भी नेता कुछ बोले खासकर भाजपा के नेता जी लोग  बेचारे कर क्या सकते है ज़िन्दगी भर अपने बड़े नेता की चमचई जो की है  कोई नेता जी के जन्मदिन पर केक बाटते हुए कोई मिठाई बाटते हुए बड़े फक्र से सोशल मिड़ीय़ा पर फोटो लगाते है  अरे चुल्लू भर पानी मे डूब मरो  आपके चम चई की वजह से हमारे शहर का ये हाल है

आइए स्वागत है आपका लूट नगर स्मार्ट सिटी में।

Image
ये कोई माल या दुकान नही। ये है स्मार्ट सिटी भागलपुर का सरकारी स्कूल। जहां पढ़ाई होती है जिसमे बच्चों को सिखाया जाता है आस पास साफ सफाई पर ध्यान देने की। मगर यहां की संवेदनहीन प्रशासन और विभाग को देखिए स्कूल के के पास ही ट्रांसफार्मर लगा दिया है। और तो और कचरा का ढेर भी यही पर रखा गया है। आप इसी बात से समझ सकते है कि सुशासन सरकार और उनके अफसर कितने संवेदनहीन है।।। ये स्कूल कहाँ है? ये आप शहरवासी बताएं।

जैसी सरकार वैसी प्रथा।।। अंधेर नगरी चौपट राजा।।। टके सेर भाजी टके सेर खाजा।।।

Image
ये सब बगैर किसी प्लानिंग का नतीजा है।।। नल जल योजना जल जीवन हरियाली  की तरह ये परियोजना भी बस लूट तक सीमित रह जायेगी।।। और सुशासन सरकार ढोल नगाड़े लेकर चिल्लाते रहेगी।।। ताकि जनता भी कष्ट से चिल्लाए तो लगे सरकार के साथ ताल में ताल मिलाकर खुश हो रही है।।। सरकार ने 19 लाख रोजगार का दावा किया था मगर सुशासन के अफसरों ने सारे काम बाहर के कंपनी को देकर बाहर के लोगों को रोजगर दे रही।।। शहर तो बर्बाद था ही और बर्बाद कर दिया गया।।।

घपलों का बादशाह अब भी आज़ाद

Image
आजकल बिल्लियों की जगह चूजों को गिरफ्तार किया जा रहा है ताकि बिल्लियां आज़ादी से घूमती फिरें और चूजे उनके कार्यो के शिकार होते रहें। ज़रा सोचिए इनके ऊपर भी तो किसी का हाथ रहा होगा। ऐसा थोड़े न होता है कि पदासीन एक व्यक्ति घपले पे घपले करेगा और उसके आलाकमान को इल्म तक न होगा। कुल मिला कर ये कह सकते हैं कि बिहार में भ्रष्टाचार को नया आयाम दिया गया है। मामला फूटने की स्थिति में अधिकारियों पर गाज गिरती है। सृजन घोटाले को ही ले लीजिए न। सरकार के नाक के नीचे घपला होता रहा और घपला सामने आने पर अधिकारी, कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया, जबकि उसी सृजन वाले परिवार से हर राजनेता का घनिष्ट सम्बन्ध रहा है।  अब ज्यादा क्या लिखें, बाकी बातें फिर कभी।

नहीं रहे कहलगांव के दिग्गज नेता सदानन्द सिंह

Image
कहलगांव से नौ बार विधायक रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह नहीं रहे। 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 सदानंद सिंह 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह 1990 से 1993 तक जिला कांग्रेस कमेटी, भागलपुर के अध्यक्ष भी रहे थे। वह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी रहे। सदानंद सिंह करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे। सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं। यह दिग्गज नेता अपने समय मे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के भी काफी करीबी थे। उनकी राजनीतिक विरासत बड़े पुत्र इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने संभाली है। " कामरान हाशमी "

पढ़े लिखे इंजीनियर ने बनवाया सड़क के बीचोंबीच ताजमहल

Image
ये दोनों तस्वीर हमारे भागलपुर के बगल के धोरैया के गाँव बबुरा की है 😊😊 अफ़सोस इस बात का है कि ऐसे इंजीनियर कहाँ से आये के जिन्हें इतना भी पता नहीं कि रोड के बीच में बिजली का खंभा नहीं डाला जाता।। या तो इंजीनियर विदेशी रहे होंगे या फिर यहां के प्रतिनिधि की लापरवाही रही होगी 😊😊 सोशल मीडिया के सभी साथियों से ये गुजारिश है की जब हर चीज़ की आवाज़ आप उठाते हैं तो कुछ प्रतिक्रिया इस पर भी जरूर दें कि आखिर किनकी देखरेख में ऐसा हुआ और क्यों?? एक गुजारिश ये भी है कि पोस्ट को शेयर भी कर दें ताकि इस गाँव की इस उपलब्धि को दुनिया भी जाने 😊😊😊